{"_id":"67fa45429b352867e6009966","slug":"ncp-mp-hosts-lunch-for-amit-shah-amid-mahayuti-slugfest-over-guardian-ministers-news-in-hindi-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महायुति में संरक्षक मंत्रियों पर खींचतान, अमित शाह ने NCP सांसद के घर पर किया लंच; ये नेता शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महायुति में संरक्षक मंत्रियों पर खींचतान, अमित शाह ने NCP सांसद के घर पर किया लंच; ये नेता शामिल
Sat, 12 Apr 2025 04:19 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 04:19 PM IST
सार
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर सियासी हलचल के बीच शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनसीपी सांसद सुनील तटकरे के घर लंच के लिए पहुंचे। जहां उनके साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद के साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : X/Amit Shah
विस्तार
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर खींचतानी जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रायगढ़ दौरे के दौरान राकांपा (एनसीपी) सांसद सुनील तटकरे के घर पर दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे। बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब रायगढ़ और नासिक जिलों के संरक्षक मंत्री पद को लेकर महायुति गठबंधन में मतभेद सामने आ चुके हैं। इस वजह से इस दोपहर भोज को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- वक्फ कानून के विरोध में हिंसा: सीएम ममता बोलीं- 'धर्म के नाम पर हिंसा या दंगा न करें', शांति बनाने की भी अपील
विज्ञापन
महायुति में संरक्षक मंत्री पद को लेकर हलचल
महायुति गठबंधन दल में संरक्षक मंंत्रियों की नियुक्ति को लेकर सियासी हलचल के बीच अमित शाह का तटकरे के घर खाने पर पहुंचना राजनीतिक गलियारे में कई संकेत देता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि सुनील तटकरे ने इस मामले में कहा कि इस मुलाकात का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि शाह के घर आने पर हुई बैठक में संरक्षक मंत्री वाला मुद्दा पर कोई बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन
बता दें कि सुनील तटकरे रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। जनवरी 2024 में उन्होंने अपनी बेटी और एनसीपी विधायक अदिति तटकरे को रायगढ़ जिले की संरक्षक मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन शिवसेना के विरोध के चलते यह नियुक्ति रुक गई थी।
ये भी पढ़ें:- नौसेना प्रमुख का तंजानिया दौरा: 'AIKEYME' अभ्यास से मजबूत होंगे भारत-अफ्रीका सैन्य संबंध, कल होगा शुभारंभ
संरक्षक मंत्री पद चाहती है शिवसेना
शाह के तटकरे के घर पहुंचने पर उठ रहे सियासी सवाल के बीच शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चाहे अमित शाह तटकरे के घर खाना खाएं, लेकिन रायगढ़ का संरक्षक मंत्री पद शिवसेना को ही मिलेगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र संरक्षक पद के लिए शिवसेना विधायक भरत गोगावाले का नाम आगे बताया जा रहा है।