फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Racism allegations at Ikea Hyderabad store Telangana Minister terms it appalling

IKEA : स्वीडिश फर्नीचर विक्रेता कंपनी पर लगा नस्लवाद का आरोप, तेलंगाना के मंत्री ने दी ये हिदायत

Mon, 29 Aug 2022 05:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 05:31 PM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी ने आरोप लगाते हुए अनपे ट्वीटर हैंडल में लिखा कि कैसे उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर की रहने वाली उनकी पत्नी की तलाशी ली गई। सेठी की पत्नी से पहले किसी अन्य ग्राहक की तलाशी नहीं ली गई थी।

विज्ञापन
Racism allegations at Ikea Hyderabad store Telangana Minister terms it appalling
आईकेईए हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईकेईए की हैदराबाद शाखा में नस्लवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आईकेईए ने इस मामले पर खेद जताया है। आईकेईए ने कहा है कि उसे अनिवार्य बिलिंग प्रोटोकॉल के बाद शिकायतकर्ता को हुई असुविधा के लिए खेद है। वहीं तेलंगाना के वरिष्ठ मंत्री के.टी. रामाराव ने इसे 'भयावह' बताया है। आईकेईए स्वीडिश फर्नीचर विक्रेता कंपनी है। 
विज्ञापन


दरअसल वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी ने आरोप लगाते हुए अनपे ट्वीटर हैंडल में लिखा कि कैसे उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर की रहने वाली उनकी पत्नी की तलाशी ली गई। सेठी की पत्नी से पहले किसी अन्य ग्राहक की तलाशी नहीं ली गई थी और जब इसकी ओर इशारा किया गया तो आईकेईए के कर्मचारी कथित तौर पर इस कदम का बचाव करने के लिए आगे आए।
विज्ञापन

 
पत्रकार की पत्नी अकोइजम सुनीता ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा, मैं आज आईकेईए इंडिया हैदराबाद में सामान खरीदने वालों में से एक थी, लेकिन मैं अकेली थी, खरीदी गई वस्तुओं की एक-एक करके जांच की गई। अगर यह नस्लवाद नहीं है तो क्या है? वहां के वरिष्ठ कर्मचारी मदद के लिए नहीं आए। क्या आईकेईए इस तरह के व्यवहार का समर्थन करता है?
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं आईकेईए इंडिया ने ट्वीट किया, एक प्रक्रिया के रूप में, जो ग्राहक स्वयं चेकआउट करते हैं, उनसे स्टोर छोड़ने से पहले अंतिम जांच के लिए अनुरोध किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बिलिंग सही है और ग्राहकों को डबल चार्जिंग, प्रोडक्ट की बार-बार स्कैनिंग आदि के संबंध में कोई समस्या न आए। हम कई लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 


वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटीआर ने इस मामले को लेकर आईकेईए की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, यह भयावह और बिल्कुल अस्वीकार्य है। कृपया सुनिश्चित करें कि एक उचित माफी जारी की जाए और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने सभी ग्राहकों का सम्मान करने के लिए अपने कर्मचारियों को शिक्षित, संवेदनशील और प्रशिक्षित करें। आशा है आप जल्द से जल्द सुधार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed