{"_id":"690ded61438475f125038d4d","slug":"purushottam-agarwal-says-virendra-sengar-was-journalist-who-showed-right-path-to-wandering-journalism-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virendra Sengar: पुरुषोत्तम अग्रवाल बोले- भटकती पत्रकारिता को सही राह दिखाने वाले पत्रकार थे वीरेंद्र सेंगर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Virendra Sengar: पुरुषोत्तम अग्रवाल बोले- भटकती पत्रकारिता को सही राह दिखाने वाले पत्रकार थे वीरेंद्र सेंगर
Fri, 07 Nov 2025 06:30 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:30 PM IST
सार
पुरुषोत्तम अग्रवाल का कहना है कि ऐसे दौर में वीरेंद्र सेंगर की पत्रकारिता सच कहने की हिम्मत करने वालों को मार्ग दिखाती है। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने यह बात वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वीरेंद्र सेंगर की दो पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर कही।
विज्ञापन
दिवंगत पत्रकार वीरेंद्र सेंगर की पुस्तकों का विमोचन करते हुए सोमपाल शास्त्री, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ विद्वान पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि आज पत्रकारिता एक संकट के दौर से गुजर रही है। भविष्य में कभी इस समय पर ऐतिहासिक दस्तावेज लिखा जाएगा तो आज की परिस्थित के लिए वर्तमान पत्रकारिता को एक कठघरे में खड़ा हुआ पाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में वीरेंद्र सेंगर की पत्रकारिता सच कहने की हिम्मत करने वालों को मार्ग दिखाती है। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने यह बात वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वीरेंद्र सेंगर की दो पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर कही।
डॉक्टर सोमपाल शास्त्री ने कहा कि सत्य ही धर्म होता है। कुछ भी कहने के पहले यदि अपने अंतर्मन से यह पूछ लिया जाए कि क्या यह स्वयं उसके लिए सही होगा, तो अंतर्मन सत्य की राह दिखा देता है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सेंगर इस तथ्य पर पूरी तरह खरे उतरते थे। पूर्व पुलिस अधिकारी विभूति नारायण राय ने कहा कि वीरेंद्र सेंगर के अंदर एक साफगोई थी जो उनकी पहली मुलाकात से अंत तक बनी रही। संतोष भारती ने कहा कि वीरेंद्र सेंगर जैसे विद्वान पत्रकार के देहावसान पर शोक नहीं प्रकट करना चाहिए। इसकी बजाय उनके कार्यों को याद कर उत्सव बनाना चाहिए। किसान और कृषि पर उनकी रिपोर्टिंग शानदार अनुभव रही।
पत्रकारिता क्षेत्र के एक बड़े नाम कमर वाहिद नकवी ने कहा कि मीडिया का काम सच बोलना है। सच बोलकर कभी किसी को ठगा नहीं जा सकता। यदि कोई सच नहीं बोल रहा है तो वह लोगों को ठगने का ही काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया का पूरा विकास सच सूचना के प्रसार के कारण ही हुआ है। सही सूचना का प्रसार न होने का अर्थ दुनिया का विकास रोकना भी है। इसलिए मीडिया को सच कहने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि वीरेंद्र सेंगर एक बेहतरीन पत्रकार थे। लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वे एक बेहतरीन इंसान थे। जो भी उनके करीब रहा है, उन सबको यह एहसास होता है कि वे उसी के सबसे करीब थे। यही उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सेंगर ने जिस तरह हाशिमपुरा कांड की रिपोर्टिंग की थी, वह पत्रकारिता के सर्वोच्च स्तर को प्रदर्शित करता है। भविष्य में जब भी हिंदी पत्रकारिता में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग का इतिहास लिखा जाएगा, वीरेंद्र सेंगर की इस रिपोर्टिंग के बिना यह कभी पूर्ण नहीं होगा।
वीरेंद्र सेंगर की दो पुस्तकों (आगे और आग है, और सच के सिवाय) के विमोचन के अवसर पर उनके करीबी पत्रकार और शुभचिंतक शामिल थे। इन पुस्तकों में वीरेंद्र सेंगर के कार्यों, लेखन और अनुभवों के साथ-साथ उनसे जुड़े रहे लोगों के उनके साथ बिताए पलों के अनुभवों को भी शामिल किया गया है।