फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab CM's son Raninder Singh did not appear before Enforcement Directorate ED, seeks adjournment in illegal foreign fund case

पंजाब के सीएम के बेटे रणइंदर सिंह ईडी के सामने नहीं हुए पेश, अवैध विदेशी फंड मामले में स्थगन की मांग की

Tue, 27 Oct 2020 01:25 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM's son Raninder Singh did not appear before Enforcement Directorate ED, seeks adjournment in illegal foreign fund case
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे और नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रणइंदर सिंह मंगलवार को जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल कार्यालय में पेश नहीं हुए। इसके साथ ही उन्होंने मामले में स्थगन की मांग की।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते, ईडी ने कथित रूप से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत विदेश में अघोषित संपत्ति को लेकर दर्ज एक मामले में चल रही जांच में रणइंदर को समन भेजकर तलब किया था।
विज्ञापन




रणइंदर के वकील जयवीर शेरगिल ने कहा, "मेरे मुवक्किल, रणइंदर सिंह ने स्थगन की मांग की है, क्योंकि उन्हें ओलंपिक खेलों 2021 के संबंध में संसदीय समिति के सामने उपस्थित होना आवश्यक है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरगिल ने कहा, "उन्होंने ईडी से उस मामले में ब्यौरा भी मांगा है, जिसमें उन्हें सम्मन भेजा गया था, क्योंकि सम्मन अस्पष्ट है।"
 



ईडी ने मुख्यमंत्री और उनके बेटे के खिलाफ मामलों में आयकर विभाग द्वारा दायर किए गए नए दस्तावेजों की जांच के लिए अगस्त में लुधियाना की अदालत में तीन आवेदन दायर किए थे।

यह मामला लुधियाना में जिला और सत्र न्यायालय के पास लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed