फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pune realtor ketan agarwal murder case lohagad fort fiancee siya goyal confession

पुणे हत्याकांड: केतन के दादा का छलका दर्द, कहा- अपनों से मिला धोखा; शादी तय कराने वाले सिया के मामा क्या बोले?

Sat, 27 Jun 2026 10:07 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई/ आईएएनएस, पुणे।
पीटीआई/ आईएएनएस, पुणे। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 10:07 PM IST
सार

क्या सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की झूठी शान के चक्कर में किसी बेकसूर की जान लेना सही है? केतन अग्रवाल के बुजुर्ग दादा देवीचंद और पिता विशाल अग्रवाल आज इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वे इस मामले के चश्मदीदों से पुलिस के सामने आने की गुहार लगा रहे हैं। इस पूरे मामले ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी जिसे हम अपना हमसफर चुनते हैं, वही सबसे बड़ा आस्तीन का सांप निकलता है।
 

विज्ञापन
pune realtor ketan agarwal murder case lohagad fort fiancee siya goyal confession
केतन हत्याकांड - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के नामी बिल्डर केतन अग्रवाल की मौत महज एक हादसा नहीं थी। लोहगढ़ किले की गहरी खाई में उनका सुनियोजित कत्ल हुआ था। इस खौफनाक साजिश को केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर अंजाम दिया था। इस हत्याकांड के विरोध में शनिवार को गहुंजे की एक सोसाइटी में बड़ा कैंडल मार्च निकाला गया। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। सबका एक ही सवाल था कि कोई अपना ऐसा विश्वासघात कैसे कर सकता है? 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता और भाई से 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है। उन्होंने इस केस के लिए वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील बनाने की मांग मान ली है।
विज्ञापन


केतन के दादा बोले- अपनों ने ही दिया धोखा
केतन के बुजुर्ग दादा देवीचंद अग्रवाल फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि हम अपनों के ही हाथों ठगे गए हैं, जिन्हें हम वर्षों से जानते थे। केतन के माता-पिता ने भी आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। पिता विशाल अग्रवाल ने मामले के चश्मदीदों से पुलिस के सामने आकर गवाही देने की अपील की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी परिवार को न्याय और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील बनाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिया का कबूलनामा: शादी तोड़ने से ज्यादा आसान लगा कत्ल
पुलिस कस्टडी में बैठी 20 साल की सिया गोयल ने पूछताछ में चौंकाने वाला सच उगला है। सिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी नहीं तोड़ना चाहती थी। उसे लगा कि शादी रद्द करने से परिवार की बदनामी होगी। उनके अरमान टूटेंगे। इससे कहीं ज्यादा आसान केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटा देना है। 18 जून को ट्रेकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ फोर्ट ले जाया गया। वहां जैसे ही मौका मिला, सिया ने इशारा किया। इसके बाद उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को गहरी खाई में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें: Explainer: सुर्खियों में सिया की साजिश, पर महिलाओं के खिलाफ कितना होता है अपराध; क्या हैं देश के ताजा आंकड़े?


'हमने तो घर बसाने के लिए मिलाया था': सिया के मामा
इस घटना से वह बिचौलिए परिवार भी गहरे सदमे में है, जिन्होंने जनवरी 2026 में दोनों परिवारों की मुलाकात कराई थी। सिया के सगे मामा नरेंद्र मित्तल और मामी रेनू मित्तल ने पुलिस को अपना बयान दिया है। मामा नरेंद्र ने भावुक होकर कहा, 'हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि हमारी अपनी भांजी ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती है। दोनों बच्चे बेहद शालीन और संस्कारी थे। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ दो अच्छे परिवारों को जोड़ना था। उधर, सिया के भाई साहिल ने खुलासा किया है कि सिया और चेतन की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। हालांकि, सिया के माता-पिता ने चेतन को जानने से साफ इनकार कर दिया है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड की 5 बड़ी बातें
18 जून की साजिश:
लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल को 400 फीट नीचे खाई में धकेला गया।

हादसे का रूप: पुलिस ने पहले इसे एक सामान्य दुर्घटना माना था, लेकिन परिवार के संदेह जताने पर परतें खुलीं।

नवंबर में थी शादी: जनवरी 2026 में रिश्ता तय हुआ, फरवरी में सगाई हुई और इसी साल नवंबर में शादी होनी थी।

10 घंटे की पूछताछ: पुलिस ने सिया के माता-पिता और उसके भाई साहिल गोयल से लंबी पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं।

उज्ज्वल निकम संभालेंगे केस: सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देश के दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग मान ली है।

सिया और चेतन का साथ बैठकर मैच देखते हुए वीडियो आया सामने
सिया के बड़े भाई साहिल गोयल को चेतन चौधरी क्रिकेट खेलने की वजह से जानता था। चेतन क्रिकेट खेलता था और साहिल के साथ कई मैच खेल चुका था। सिया भी अक्सर अपने भाई के साथ मैच देखने जाती थी। इसके बाद भी फिर सिया और चेतन दोनों साथ में क्रिकेट मैच देखने जाने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चेतन को पकड़कर सिया मैच देख रही है। पुलिस को मिले कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के मुताबिक, जनवरी से जून तक दोनों के बीच 2004 फोन कॉल हुईं और कुल मिलाकर 238 घंटे तक बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed