फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Police said viscera report of deceased in Porsche car accident will not affect in case

Porsche Car Case: देशमुख के आरोप पर पुलिस का दावा- अगर मृतक नशे में थे, तब भी केस पर नहीं पड़ेगा असर

Fri, 14 Jun 2024 06:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 06:52 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने आरोप लगाया था कि मृतकों की विसरा रिपोर्ट से छेड़छाड़ कर यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक आईटी इंजीनियरों ने ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। ताकि बिल्डर के बेटे को जल्द रिहा किया जा सके।

विज्ञापन
Pune Police said viscera report of deceased in Porsche car accident will not affect in case
पोर्श कार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पोर्श कार दुर्घटना मामले में मृतकों की विसरा रिपोर्ट से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद पुणे पुलिस ने गुरुवार को स्पष्टीकरण दिया। पुलिस का कहना है कि मृतकों की विसरा रिपोर्ट से केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि पोर्श कार के नाबालिग चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने आरोप लगाया था कि मृतकों की विसरा रिपोर्ट से छेड़छाड़ कर यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि मृतकों ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। ताकि बिल्डर के बेटे को जल्द रिहा किया जा सके। 
विज्ञापन


देशमुख ने एक्स पर लिखा, पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में यह बात सामने आई है कि राजनीतिक दबाव में आरोपियों के रक्त के नमूने बदले गए और यह रिपोर्ट तैयार करने की कोशिश की गई कि पोर्श कार के नाबालिग चालक ने शराब नहीं पी थी। मेरी जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि मृतकों की विसरा रिपोर्ट में शराब को पॉजिटिव दिखाने की तैयारी की गई है, ताकि कोर्ट में साबित किया जा सके कि मरने वाले आईटी इंजीनियर नशे में थे, जिसका लाभ बिल्डर के बेटे की जल्द रिहाई में मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पुलिस को नहीं मिली विसरा रिपोर्ट
देशमुख के इस आरोप के बाद पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस को आईटी इंजीनियरों की विसरा रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह पता चल भी जाए कि बाइक सवार आईटी इंजीनियर नशे में थे, तो भी इससे केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर द्वारा चलाई जा रही पोर्श कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी, इसलिए मृतकों के शराब के नशे में होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 


19 मई को कल्याणी नगर में हुई थी घटना 
बता दें कि 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में पोर्श कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की पहचान अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा के रूप में हुई थी। आरोप है कि पोर्श कार को 17 वर्षीय किशोर चला रहा था, जो घटना के वक्त नशे में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed