फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune mountaineer Jitendra Gaware created history; conquered the world's fifth highest peak Mount Makalu

Maharashtra: पुणे के पर्वतारोही जितेंद्र गवारे ने रचा इतिहास; फतह किया दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा माउंट मकालू

Sun, 11 May 2025 04:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 May 2025 04:13 PM IST
सार

पर्वतारोहियों की संस्था गिरिप्रेमी की ओर से बताया गया है कि जितेन्द्र गवारे ने 10 मई की सुबह 4.50 बजे माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढाई की। इससे पहले उन्होंने माउंट एवरेंस्ट, माउंट कंचनजंगा, माउंट लोत्से, माउंट धौलागिरी, माउंट मनास्लु, माउंट अन्नपूर्णा-1 को फतह किया और अब माउंट मकालू पर चढ़ाई पूरी की है।

विज्ञापन
Pune mountaineer Jitendra Gaware created history; conquered the world's fifth highest peak Mount Makalu
जितेंद्र गवारे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे के पर्वतारोही जितेंद्र गवारे (42) ने शनिवार को सुबह माउंट मकालू पर्वत शिखर फतह किया। मकालू शिखर 8,485 मीटर ऊंचा दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इतनी ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने वाले जितेन्द्र गवारे महाराष्ट्र के पहले पर्वतारोही बन गए हैं। इसके साथ ही, गवारे उन चुनिंदा भारतीय पर्वतारोहियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने नेपाल हिमालय की सभी आठ हजार मीटर ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है।

विज्ञापन


पर्वतारोहियों की संस्था गिरिप्रेमी की ओर से बताया गया है कि जितेन्द्र गवारे ने 10 मई की सुबह 4.50 बजे माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढाई की। इससे पहले उन्होंने माउंट एवरेंस्ट, माउंट कंचनजंगा, माउंट लोत्से, माउंट धौलागिरी, माउंट मनास्लु, माउंट अन्नपूर्णा-1 को फतह किया और अब माउंट मकालू पर चढ़ाई पूरी की है। इस सफलता के पीछे जितेन्द्र की दृढ़ता, कौशल और पहाड़ों पर चढ़ने का दृढ़ संकल्प है। 
विज्ञापन


उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जितेन्द्र की यह सफल यात्रा, ग्रेट गजेनहाइम और तेनजिंग नोर्गे के राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता उमेश झिरपे के बहुमूल्य मार्गदर्शन के कारण संभव हो पाई है। उमेश झिरपे ने कहा कि जितेन्द्र का समर्पण, विनम्रता और अनुशासन की भावना हमेशा उल्लेखनीय रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंट मकालू की सफलता न केवल जितेंद्र के सहास की जीत है, बल्कि महाराष्ट्र में पर्वतारोहण के इतिहास में एक स्वर्णिम क्षण है। मुझे इस यात्रा में उनका मार्गदर्शक बनने पर गर्व है। झिरपे ने बताया कि जितेंद्र गवारे के मकालू पर्वत शिखर पर चढाई के लिए डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ (डीपीयू) ने सहयोग किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. डी. पाटिल ने विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया, जिससे उनका यह सपना साकार हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed