{"_id":"6584e2ca9ea16892e407d156","slug":"pune-couple-divorce-proceeding-faced-unexpected-delay-due-to-african-gray-parrot-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: दंपती के तलाक की अजीबो-गरीब कहानी, पति की शर्त...डाइवोर्स चाहिए तो लौटाना होगा अफ्रीकन तोता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: दंपती के तलाक की अजीबो-गरीब कहानी, पति की शर्त...डाइवोर्स चाहिए तो लौटाना होगा अफ्रीकन तोता
Sat, 23 Dec 2023 12:51 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:51 AM IST
सार
परिवार न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ता भाग्यश्री सुभाष गुजर ने बताया कि चूंकि पत्नी ने गुजारा भत्ता की मांग नहीं की, इसलिए पति इस मांग पर अड़ गया कि वह अफ्रीकी ग्रे तोते को वापस कर दे, जो उसने उसे शादी से पहले दिया था।
विज्ञापन
African gray parrots
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा की जान तोते में है। यह कहानी तो आपने पढ़ी होगी, लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी ताेते की वजह से तलाक अटक जाए। पुणे में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी को तलाक देने के लिए अफ्रीकन ग्रे तोता लौटाने की मांग की। यह तोता उसने शादी से पहले उसे उपहार में दिया था। आखिरकार पत्नी ने जब पति को तोता लौटाया तो तलाक हो गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता भाग्यश्री सुभाष गुजर ने इस मामले में पति की ओर से परिवार न्यायालय में पैरवी की। उन्होंने बताया, चूंकि पत्नी ने गुजारा भत्ता की मांग नहीं की, इसलिए पति इस मांग पर अड़ गया कि वह अफ्रीकी ग्रे तोते को वापस कर दे, जो उसने उसे शादी से पहले दिया था, जबकि पत्नी ने सोचा था कि तलाक दोनों की सहमति से होगा। इसलिए पत्नी तोता देने को तैयार नहीं थी। दोबारा काउंसलिंग के बाद पत्नी तोता लौटाने को तैयार हो गई और उसके बाद तलाक मंजूर हो गया।
विज्ञापन
2019 में दोनों ने पुणे के रजिस्ट्रार ऑफिस में की थी शादी
भाग्यश्री ने कहा कि पति ने शादी से पहले पहली मुलाकात में अपनी पत्नी को एक अफ्रीकी ग्रे तोता उपहार में दिया था। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। भाग्यश्री ने कहा कि दोनों ने 11 दिसंबर 2019 को पुणे के रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की थी। लेकिन, शादी के दो साल बाद सितंबर 2021 से ही उनके बीच मतभेद बढ़ गए और मारपीट शुरू हो गई। आखिरकार, पत्नी ने दिसंबर 2022 को तलाक की अर्जी दायर की। इसके बाद जब मामला काउंसलिंग के लिए भेजा गया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब यह तय हो गया कि दोनों अब एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं हैं, तब तलाक का फैसला किया गया। पति-पत्नी भी इसके लिए तैयार थे। चूंकि पत्नी ने गुजारा भत्ता की मांग नहीं की, इसलिए पति इस मांग पर अड़ गया कि वह अफ्रीकी ग्रे तोते को वापस कर दे जो उसने उसे शादी से पहले दिया था, जबकि पत्नी ने सोचा था कि तलाक दोनों की सहमति से होगा। इसलिए पत्नी तोता देने को तैयार नहीं थी।
अक्सर, तलाक के दौरान पति-पत्नी बच्चों के भरण-पोषण को लेकर झगड़ते हैं। लेकिन, कभी-कभी तलाक की वजह इतनी मामूली होती है जो मजाक बन जाता है। पुणे के दंपती ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया, लेकिन एक तोते के कारण कुछ समय के लिए तलाक रुक गया। तोता देने के बाद ही पति-पत्नी अलग हो सके।