फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune advocate Asim Sarode licence suspended for 3 months over remarks on judiciary, Maharashtra governor

Maharashtra: वकील असीम सरोदे का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित; राज्यपाल पर टिप्पणी पड़ी महंगी; जानें मामला

Mon, 03 Nov 2025 11:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 03 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pune advocate  Asim Sarode licence suspended for 3 months over remarks on judiciary, Maharashtra governor
सांकेतिक तस्वीर।

महाराष्ट्र और पुणे के जाने-माने वकील असीम सरोदे का वकालत लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा ने यह कार्रवाई की। सरोदे पर आरोप है कि उन्होंने न्यायपालिका, तत्कालीन महाराष्ट्र के राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक और आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं।

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा की अनुशासन समिति ने इसे पेशेवर दुर्व्यवहार करार दिया। समिति के अनुसार, सरोदे की टिप्पणियों से यह संदेश गया कि न्यायपालिका भ्रष्ट और दबाव में है, जिससे लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह कार्रवाई राजेश दाभोलकर की शिकायत पर की गई थी। समिति ने यह भी कहा कि सरोदे का आचरण एक वकील के लिए अनुचित और निंदनीय था, हालांकि उनके बारे यह पहली शिकायत थी, इस कारण उन्हें कठोर सजा नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरोदे ने आदेश को कानूनन गलत बताया। साथ ही कहा कि वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अपील करेंगे। उन्होंने सफाई दी कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था, बल्कि व्यवस्था की समीक्षा करना था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ‘फालतू’ शब्द का प्रयोग तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के संदर्भ में किया था, पर उस समय वे राज्यपाल नहीं थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले को लेकर भी असहमति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed