फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protesters hurl stones at vehicle of Odisha minister's cavalcade, one policeman injured

ओडिशा: मंत्री के काफिले पर पथराव, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे सुरेश पुजारी; एक सिपाही घायल

Sun, 23 Mar 2025 08:23 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

घटना उस समय हुई जब मंत्री का काफिला उन्हें जिले के हेलिपैड पर छोड़कर लौट रहा था। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों के एक समूह ने वाहन पर पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Protesters hurl stones at vehicle of Odisha minister's cavalcade, one policeman injured
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के काफिले के एक वाहन पर पथराव कर दिया। प्रदर्शनकारी हाल के ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराज थे। हमले में एक सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हमला?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मंत्री पुजारी को हेलिपैड तक छोड़ने के बाद उनका काफिला वापस लौट रहा था। तभी स्थानीय प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने काफिले के एक वाहन पर पत्थर फेंक दिए। पथराव में कार का विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गया और पास में मौजूद कांस्टेबल घायल हो गया।
विज्ञापन


मंत्री ने की प्रभावित इलाकों की यात्रा
इससे पहले दिन में, मंत्री सुरेश पुजारी ने मयूरभंज जिले के बिसोई और बंगिरिपोसी ब्लॉकों में ओलावृष्टि प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा, "मुझे शनिवार को वहां जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसलिए, मैंने रविवार को इन क्षेत्रों का दौरा किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से नए मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।

ओडिशा: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 2 की मौत...67 घायल; 600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त


बीजेपी नेता ने की हमले की निंदा
बीजेपी नेता संजाली मुरमु ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, "कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से किया है, जबकि जनता इस समय संकट से जूझ रही है।

बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल
शनिवार को गंजम और पुरी जिलों में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, मयूरभंज जिले में ओलावृष्टि की चपेट में आने से 67 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed