फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: 2 killed, 67 injured, 600 houses damaged in rain, hailstorm

ओडिशा: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 2 की मौत...67 घायल; 600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त

Sat, 22 Mar 2025 10:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

शनिवार को ओडिशा के गंजम और पुरी जिलों में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, मयूरभंज जिले में ओलावृष्टि की चपेट में आने से 67 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Odisha: 2 killed, 67 injured, 600 houses damaged in rain, hailstorm
ओले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में बीते 24 घंटों में मूसलाधार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने  कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 600 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल
शनिवार को गंजम और पुरी जिलों में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, मयूरभंज जिले में ओलावृष्टि की चपेट में आने से 67 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गंजम जिले के पात्रपुर ब्लॉक के नारायणपुर गांव में बिजली गिरने से कक्षा 10 के छात्र राजेश कुमार गौड़ (15) की मौत हो गई। वह अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुरी जिले के गोबरधनपुर गांव में भी बिजली गिरने से मनोज कुमार नायक (23) की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ खेत से पानी निकालने गया था, तभी यह दुखद घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयूरभंज में ओलावृष्टि का कहर, 600 से अधिक घर तबाह
मयूरभंज जिले में भारी ओलावृष्टि के कारण 600 से अधिक घरों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बिसोई और बांगिरिपोसी ब्लॉक हैं, जहां 350 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि 250 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिसोई के 18 गांव और बांगिरिपोसी के 39 गांव इस आपदा की चपेट में आए हैं।

राहत कार्य शुरू, जल्द मिलेगा मुआवजा
मयूरभंज के जिला कलेक्टर हेमा कांत साय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रभावित परिवारों को पॉलीथीन शीट, पका हुआ और सूखा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

ओडिशा के शहरी विकास मंत्री केसी महापात्रा ने बिसोई क्षेत्र का दौरा कर कहा, "यह नुकसान बहुत बड़ा है। कई लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। मुख्यमंत्री को इस तबाही की पूरी जानकारी है और प्रभावित लोगों को दो दिनों के भीतर मुआवजा दिया जाएगा।"


कई जिलों में तबाही, अगले तीन दिनों तक अलर्ट
मयूरभंज के अलावा, क्योंझर, नबरंगपुर और नुआपाड़ा जिलों में भी ओलावृष्टि और आंधी से नुकसान की खबरें हैं। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक ओडिशा के कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed