फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   producers are ready to remove gst and Demonetisation scenes from mersal

‘मेर्सल’ फिल्म विवाद पर लगेगा ब्रेक, निर्माता GST और नोटबंदी के सीन हटाने को हुए तैयार

Sun, 22 Oct 2017 08:29 AM IST
एजेंसी / चेन्नई
एजेंसी / चेन्नई Updated Sun, 22 Oct 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
producers are ready to remove gst and Demonetisation scenes from mersal

नोटबंदी और जीएसटी संबंधी विवादों में आई तमिल फिल्म मेर्सल का मामला अब खत्म हो सकता है। तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए फिल्म के निर्माता फिल्म से भाजपा के अनुसार जीएसटी व नोटबंदी से जुड़ी  ‘गलत’ बात संबंधी अंश हटाने को तैयार हो गए हैं। 

विज्ञापन


फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि यदि फिल्म के इस अंश से गलतफहमी पैदा हो रही है तो हम इसे हटाने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि भाजपा का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी पर फिल्म में गलत जानकारी दी गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका तमिल अभिनेता सुपरस्टार विजय की है।
विज्ञापन


पढ़ें: विजय की 'मेर्सल' को लेकर कमल हासन-कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा था कि फिल्म के निर्माताओं को चाहिए कि वे फिल्म से जीएसटी के बारे में दी गई गलत जानकारी को हटा दें। उन्होंने कहा कि सिनेमा के माध्यम से गलत जानकारियों को नहीं फैलाया जाना चाहिए।

साथ ही उन्होंने तमिल सुपरस्टार विजय पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अभिनेताओं को चाहिए कि वे इस माध्यम का उपयोग लोगों को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए न करें। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एच राजा ने भी फिल्म में जीएसटी के उल्लेख की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed