फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proceedings to remove Justice Varma to begin in Lok Sabha: Rijiju

Kiren Rijiju: संसदीय कार्य मंत्री बोले- लोकसभा में शुरू होगी जस्टिस वर्मा को हटाने की प्रक्रिया, सभी दल सहमत

Fri, 25 Jul 2025 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Jul 2025 04:47 PM IST
सार

Kiren Rijiju: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे जज यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया जल्द लोकसभा में शुरू होगी। विपक्ष का नोटिस राज्यसभा में खारिज हो गया, जिससे अब मामला लोकसभा में आगे बढ़ेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जल्द ही जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना सकते हैं।

विज्ञापन
Proceedings to remove Justice Varma to begin in Lok Sabha: Rijiju
किरेन रिजिजू। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को घोषणा की कि कथित भ्रष्टाचार के मामले में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दल एकजुट होकर न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमत हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के नोटिस को राज्यसभा में स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे लोकसभा में अब यह प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जनता से माफी मांगें सिद्धारमैया और शिवकुमार..', चुनाव आयोग पर हमला करने को लेकर बोले विजयेंद्र
विज्ञापन


तीन सदस्यीय जांच समिति की घोषणा कर सकते हैं लोकसभा अध्यक्ष बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जल्द ही तीन सदस्यीय जांच समिति की घोषणा कर सकते हैं, जो जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। रिजिजू ने कहा, हमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए, जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू होगी। न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के अनुसार, लोकसभा में प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला राज्यसभा में जाएगा। इस नोटिस पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के 150 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed