महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी में बनी बात? चव्हाण बोले- जल्द बनेगी स्थिर सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एनसीपी के साथ बैठक के बाद किया एलान किया है कि महाराष्ट्र में जल्द कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनेगी। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी की आज लंबी और सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चाएं जारी रहेंगी, मुझे यकीन है कि हम बहुत जल्द महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार देने में सक्षम होंगे।
Prithviraj Chavan, Congress on Maharashtra govt formation: Congress-NCP has had long and positive discussions today. Discussions will continue; I am sure we will be able to give a stable govt to Maharashtra very soon. pic.twitter.com/148KbFDhs0
— ANI (@ANI) November 20, 2019विज्ञापन
24 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह पहली बार है कि कांग्रेस और राकांपा ने खुलकर यह घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा।
वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि एनसीपी ने मिलकर तय किया कि हमें महाराष्ट्र में एक वैकल्पिक सरकार देनी चाहिए। एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना के साथ आए बिना यह संभव नहीं है। हम सभी मुद्दों को हल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द वैकल्पिक सरकार प्रदान करेंगे।
Nawab Malik: Congress-NCP together decided that we must give an alternate govt in Maharashtra. It is not possible without NCP-Congress-Shiv Sena coming together. We are trying our best to resolve all issues. We will provide alternate govt as soon as possible. https://t.co/51osLVVtDA pic.twitter.com/TXG0npr5nM
— ANI (@ANI) November 20, 2019
इस से पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हालांकि, कहा जा रहा है कि पवार की पीएम मोदी से यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों की समस्या को लेकर हुई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसे लेकर अब सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।
शरद पवार ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें महाराष्ट्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने फसलों को हुए नुकसान और राज्य में बढ़ते कृषि संकट के मद्देनजर उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पीएम मोदी और पवार की यह मुलाकात महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच हुई।