फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   primeminister narendra modi addresses rally in west bengal during assembly election 2016

'दीदी हमसे नहीं मिलती, सोनिया जी से हंसते हुए जरूर मिलती हैं'

Thu, 07 Apr 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi addresses rally in west bengal during assembly election 2016
- फोटो : PTI

'मां, माटी, मानुष वाले मनी ले रहे थे। मां,माटी और मानुष की जगह मौत, मौत और मौत ने ले ली।' ये बाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार मे चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही। पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला करते  हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी और मानुष की परिभाषा बदल दी गई। कभी मौत, कभी मनी दिखाई देता है। पीएम यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ये मां, माटी, मानुष कभी 'मौत' सुनाई देता है तो कभी 'मनी' सुनाई देता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनियों के साथ सांठ गांठ की। पीएम ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो विकास के बारे में बात नहीं करते। वाम दल और दीदी के लोगों पर बालात्कार, भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप लगे हैं। पीएम ने कहा क की चाहे दीदी हों या लेफ्ट, ये दोनों आपका भविष्य सुरक्षित नहीं रख सकते।
विज्ञापन


ममता का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 'ममता दीदी, मोदी की मीटिंग में आने से तो कतराती हैं लेकिन जब भी दिल्ली आती हैं सोनिया जी से जरूर मिलती हैं। ये नाता समझ नहीं आता। और बराबर एक दूसरे के पास खड़े रह कर के हंसते हुए फोटो भी निकलवाती हैं। जो लोग मिले हुए हैं, वो आपका भला करेंगे क्या?'

विज्ञापन
विज्ञापन

'ममता मीटिंग का बहिष्कार करती हैं'

primeminister narendra modi addresses rally in west bengal during assembly election 2016
पीएम ने आगे कहा कि 'मोदी जब से पीएम बने हैं, मीटिंग में बुलाते हैं तो वो (ममता) मीटिंग का बहिष्कार करती हैं।' पीएम ने रैली में कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं गरीबों के कल्याण को कभी रुकने नहीं दूंगा।

ममता पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'आपको (ममता को ) भारत सरकार से क्या शिकायत है जरा हमको भी बतातीं। लेकिन नहीं, मोदी ने मीटिंग बुलाई है तो मैं नहीं जाउंगी। बंगाल को नुकसान हो तो हो।'

हाल ही में कोलकाता के गणेश टाकीज के पास गिरे पुल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इतना बड़ा पुल गिर गया और वो कहते हैं कि ये एक्ट ऑफ गॉड। लेकिन यह एक्ट ऑफ फ्रॉड है, गॉड का नहीं। पीएम ने कहा कि 'आपने कहा कि ये पुल का कॉंट्रैक्रट लेफ्ट के शासन काल में दिया गया था। मैं ये आपसे पूछना चाहता हूं कि जब प्रोजेक्ट पूरा हो गया और आपसे शिलान्यास करने को कहा गया तो क्या आपने वही बात कही थी?'

पीएम ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि सारधा चिट फंड करने वालों को अगर दीदी बचाती हैं तो उन्हें घर भेजना चाहिए की नही?' पीएम ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट विकराल चेहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed