फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will held a review meeting with the DM of those districts with less vaccination coverage on November 3

कोरोना पर और प्रहार: इटली से लौटते ही पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक, सुस्त टीकाकरण वाले जिलों के जिलाधिकारियों से करेंगे बात

Sun, 31 Oct 2021 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Oct 2021 02:53 PM IST
सार

पूरे देशभर से ऐसे 40 जिलों का चयन किया गया है, जहां पर 50 प्रतिशत लोगों को भी अभी तक वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पाई है। 
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will held a review meeting with the DM of those districts with less vaccination coverage on November 3
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन और सीओपी-26 में शामिल होने के लिए पांच दिवसीय दौरे पर विदेश गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौटते ही कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर अहम बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को जारी बयान में बताया कि तीन नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी उन जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिन जिलों में टीकाकरण की रफ्तार बेहत सुस्त है। पीएम की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


50 प्रतिशत से नीचे वाले जिलों की होगी बैठक
पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पीएम की बैठक में उन जिलों का चयन किया गया है, जहां पर कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकारण की रफ्तार बेहद सुस्त है और जिले में 50 प्रतिशत से भी कम लोगों को सिर्फ पहली ही खुराक लग पाई है, वहीं दोनों खुराक का भी प्रतिशत कम है। ऐसे सभी जिलों के जिलाधिकारियों से पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


40 जिलाधिकारियों से बात करेंगे पीएम
पीएम की बैठक के लिए उन जिलों को चयनित कर लिया गया है, जहां टीकाकरण की रफ्तार सुस्त है। पीएमओ ने बताया कि इसके तहत झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय व अन्य राज्यों के 40 जिलों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed