{"_id":"5f150fc08ebc3e9fdb5a7b10","slug":"prime-minister-narendra-modi-speaks-to-seven-chief-ministers-on-flood-and-covid-19-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ और कोरोना की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने सात मुख्यमंत्रियों से की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ और कोरोना की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने सात मुख्यमंत्रियों से की बात
Mon, 20 Jul 2020 09:00 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बाढ़ की स्थिति और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का जायजा लेने के लिए सात राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। मौजूदा मानसून के समय में असम और बिहार दो ऐसे राज्य हैं, जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है, बता दें कि असम में बाढ़ से अबतक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर जानकारी ली। असम के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री छह और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एम जगन मोहन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पनालीस्वामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत से फोन पर बात की।
विज्ञापन
इन सातों राज्यों में तमिलनाडु ऐसा राज्य है जहां कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से फैले हैं। उत्तराखंड के सीएम से बातचीत में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार और सेना के जवानों को सहयोग के साथ काम करने को कहा और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सैनिकों को उचित इलाज मिले।