फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi never took leave from last nine years

PM Modi: ‘पीएम बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने नहीं ली एक भी छुट्टी’ RTI पर पीएमओ का जवाब; असम CM ने की तारीफ

Mon, 04 Sep 2023 06:05 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पीएमओ के जवाब की कॉपी को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माई पीएम-माई प्राइड (मेरा प्रधानमंत्री-मेरा अभिमान)। 
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi never took leave from last nine years
PM Modi. - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में देश की सत्ता संभाली, जिसके बाद से उन्होंने आजतक कोई छुट्टी नहीं ली। इसका खुलासा एक आरटीआई रिपोर्ट से हुआ। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी को असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शेयर कर खुशी जताई है।
विज्ञापन


पीएमओ से मांगी यह जानकारी
महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले समाजसेवी प्रफुल्ल पी शारदा ने पीएमओ में आरटीआई लगाकर दो सवाल पूछे थे। आरटीआई में पहला सवाल था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित पीएमओ में कितने दिन उपस्थित रहे? वहीं, दूसरा सवाल था कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में कितने दिन उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


पीएमओ ने आरटीआई में पूछे गए सवाल का दिया यह जवाब
शारदा द्वारा दायर आरटीआई का दवाब देते हुए पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा ड्यूटी पर रहते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अबतक नरेंद्र मोदी ने कोई छुट्टी नहीं ली है। वहीं, दूसरे सवाल का जवाब देते हुए पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मौजूद है। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में देश-विदेश में आयोजित 3000 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
असम में मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पीएमओ के इस जवाब की कॉपी को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माई पीएम-माई प्राइड (मेरा प्रधानमंत्री-मेरा अभिमान)। 

 

पहले भी लग चुके हैं आरोप
इससे पहले साल 2015 में भी एक समाजसेवी ने पीएमओ से आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी। उस वक्त भी पीएमओ ने कहा था कि पीएम बनने के बाद से अबतक नरेंद्र मोदी ने कोई छुट्टी नहीं ली है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2021 में बताया था कि पीएम मोदी पिछले 20 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। वे 24 घंटे काम करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed