फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi attacks on opposition alliance says no need for coalition government

2024 Elections: विपक्षी गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटाक्ष, कहा- मिली-जुली सरकार की आवश्यकता नहीं

Sat, 30 Dec 2023 06:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 06:08 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों में लोगों की स्वाभाविक पसंद बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मिली-जुली सरकार में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं थी और भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति का बोलबाला था।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi attacks on opposition alliance says no need for coalition government
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए इंडिया के नाम से गठबंधन बनाने वाले विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच आम सहमति है कि देश को मिली-जुली सरकार की जरूरत नहीं है। इस तरह की गठबंधन सरकारों से पैदा हुई अस्थिरता के कारण देश ने 30 साल खो दिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों में लोगों की स्वाभाविक पसंद बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मिली-जुली सरकार में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं थी और भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति का बोलबाला था। इसके परिणामस्वरूप लोगों में उम्मीद और आत्मविश्वास की कमी आ गई थी और दुनिया में भारत की खराब छवि बनी थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस समेत 28 दलों ने इंडिया नाम से गठबंधन बनाया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा सीटों के मामले में भाजपा दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा, आज देश का कोई भी ऐसा कोना नहीं है जहां हमारी पार्टी का समर्थन नहीं है। केरल में स्थानीय निकाय से लेकर कई राज्यों में प्रमुख विपक्ष बनने तक, हमारी पार्टी लोगों के बीच मजबूत काम कर रही है। छह महीने पहले कर्नाटक में हमारी सरकार थी। आज भी, भाजपा की छह पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार है, जिसमें ईसाई बहुल नगालैंड और मेघालय जैसे राज्य भी शामिल हैं। वर्तमान में हमारी 16 राज्यों में सरकार है और आठ राज्यों में हम मुख्य विपक्षी दल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए चेहरों को मौके का मैं सबसे अच्छा उदाहरण
पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी गरीबों का भरोसा है, चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं है। वह इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे। पीएम ने कहा, गरीबों के भरोसे से उन्हें ऊर्जा मिलती है। आज देश का हर गरीब जानता है कि मोदी कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। वहीं, भारत के उद्योग को विश्व स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं और पहलों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण इतनी तेज गति से हो रहा जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

जम्मू-कश्मीर के लोग खुद लिखेंगे किस्मत
पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हमेशा के लिए चला गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग पहली बार अपने हाथों से अपनी किस्मत बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। केंद्र ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है और क्षेत्र स्थायी शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने की राह पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने जो कुछ भी किया, उसमें हमेशा देश को पहले रखा है। अनुच्छेद 370 खत्म करने के सरकार के निर्णय को बरकरार रखने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है।

मोदी की गारंटी गरीबों का भरोसा
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी गरीबों का भरोसा है चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं है और वह इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे। पीएम ने कहा, गरीबों के भरोसे से उन्हें ऊर्जा मिलती है। आज देश का हर गरीब जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा।

बुनियादी ढांचे का निर्माण तेज गति से 
भारत के उद्योग को विश्व स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं और पहलों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण इतनी तेज गति से हो रहा जैसा पहले कभी नहीं हुआ। सभी क्षेत्र 10 साल पहले की तुलना में बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम ने कहा, यह सभी जानते हैं कि बुनियादी ढांचे में निवेश का विकास और रोजगार पर कई प्रभाव पड़ता है। इसलिए सरकार ने पूंजी निवेश परिव्यय में लगातार वृद्धि की है। उन्होंने यह भी कहा कि सुधारों के केंद्र में लोगों के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।

 
महामारी के बावजूद भारत ने लचीलापन दिखाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि दो साल की कोरोना महामारी और वैश्विक संघर्षों के कारण वैश्विक मूल्य शृंखलाओं को बाधित करने के बावजूद भारत ने उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि 2014-15 से 2023-24 (नवंबर तक) के दौरान औसत मुद्रास्फीति केवल 5.1 प्रतिशत थी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 वर्षों के दौरान यह 8.2 प्रतिशत थी। पीएम ने कहा कि रोजगार पैदा करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हमारे सभी प्रयास इसी दिशा में हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed