फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi Mann Ki Baat program telecast on 31 January may focus on the violent farmers protest and the corona vaccine

31 जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगे मन की बात, इन विषयों की कर सकते हैं चर्चा

Wed, 27 Jan 2021 11:27 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 27 Jan 2021 11:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के पास देश की साझा करने के लिए कई अच्छे विषय थे, लेकिन 26 जनवरी को किसान आंदोलन के रास्ते से भटक जाने के कारण प्रधानमंत्री इस विषय पर जनता के सामने अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं...

विज्ञापन
Prime Minister Modi Mann Ki Baat program telecast on 31 January may focus on the violent farmers protest and the corona vaccine
मन की बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में देश की जनता से मन की करेंगे। यह कार्यक्रम 31 जनवरी को प्रस्तावित है। इस बार प्रधानमंत्री के पास देश की साझा करने के लिए कई अच्छे विषय थे, लेकिन 26 जनवरी को किसान आंदोलन के रास्ते से भटक जाने के कारण प्रधानमंत्री इस विषय पर जनता के सामने अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार भारत ने अपेक्षाकृत काफी उत्साह के साथ कोविड-19 के टीकाकरण का पहला चरण पूरा कर लिया है। लाखों लोगों को टीका लगने के बाद भी कोई विशेष अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। सूत्र का कहना है कि आम तौर पर हर टीका लगने के बाद लोगों में उसकी एक स्तर तक प्रतिक्रिया होती है। यहां भी वहीं हुआ और भारत में विकसित हुआ टीका मानक पर खरा साबित हुआ है।
विज्ञापन


देश के टीकाकरण अभियान के साथ-साथ भारत ने नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, मालदीव, सेशेल्श, मॉरीशस समेत तमाम पड़ोसी देशों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का साझीदार बनाया। भारत के इस कदम की विश्व स्तर पर प्रशंसा हो रही है। इसके अलावा इस सप्ताह 12 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी होना है। प्रधानमंत्री के पास मन की बात कार्यक्रम में कृषि से जुड़े तीनों कानूनों पर भरोसा करने की अपील करने, विश्व में भारत के उभरते प्रभुत्व पर चर्चा करने तथा युवाओं, छात्रों, उद्यमियों से चर्चा करने के लिए तमाम विषय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed