फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential elections: Yashwant Sinha seeks support from Modi and Rajnath, blessings from Advani, will file nomination on Monday

Presidential elections: यशवंत सिन्हा ने मोदी और राजनाथ से मांगा समर्थन, आडवाणी से आशीर्वाद, सोमवार को भरेंगे नामांकन

Sat, 25 Jun 2022 12:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Jun 2022 12:06 PM IST
सार

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुर्मू ने कल पीएम मोदी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। सिन्हा संभवत: सोमवार को पर्चा भरेंगे। 

विज्ञापन
Presidential elections: Yashwant Sinha seeks support from Modi and Rajnath, blessings from Advani, will file nomination on Monday
yashvant sinha - फोटो : PTI

विस्तार

अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर समर्थन मांगा है। 84 वर्षीय सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन


18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुर्मू ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। मुर्मू को कई गैर राजग दलों का भी समर्थन हासिल है, इसलिए उनकी जीत तय मानी जा रही है। इस बीच, विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी मैदान में डटे हुए हैं। वे अपने समर्थन के लिए नेताओं से सतत संपर्क कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर संपर्क किया। पीटीआई के अनुसार उन्होंने दोनों नेताओं से अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा के वयोवृद्ध व शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी फोन कर आशीर्वाद मांगा। अटल सरकार में आडवाणी उप प्रधानमंत्री थे और सिन्हा केंद्रीय मंत्री रहे थे। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। मोदी सरकार-1 में उनके पुत्र जयंत सिन्हा वित्त राज्यमंत्री रहे थे। जयंत सिन्हा अभी भी भाजपा सांसद हैं। हाल ही में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे राष्ट्रपति चुनाव में पिता की बजाए पार्टी प्रत्याशी को चुनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





सीएम सोरेन को याद दिलाया वादा, प्रचार टाला
सिन्हा ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी फोन किया। सिन्हा ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी पार्टी झामुमो ने विपक्ष के साझा प्रत्याशी के समर्थन का एलान किया था। सिन्हा शुक्रवार को झारखंड से प्रचार अभियान शुरू करने वाले थे, लेकिन अब झामुमो ने भी संथाल आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्म का समर्थन कर दिया है, इसलिए उन्होंने यह टाल दिया। सिन्हा 27 जून सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इस मौके पर विपक्ष के दिग्गज नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। 

मुर्मू ने मांगा सोनिया, पवार, ममता से समर्थन
सिन्हा से पहले राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा नेता शरद पवार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से समर्थन मांगा।चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई का होगा और परिणाम 21 जुलाई को आएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed