{"_id":"5dd928aa8ebc3e54c548fafd","slug":"president-rule-revoke-in-maharashtra-at-saturday-5-27-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सुबह 5.27 बजे हटा राष्ट्रपति शासन, फिर बन गई फडणवीस सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में सुबह 5.27 बजे हटा राष्ट्रपति शासन, फिर बन गई फडणवीस सरकार
Sat, 23 Nov 2019 07:36 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 23 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सुबह 5.27 बजे हटा राष्ट्रपति शासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन में कहा गया कि महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी ने शनिवार की सुबह 5.27 बजे राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद सरकार बनाई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत से बचने के लिए अपने कार्य संचालन के नियम 12 को लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। उद्घोषणा पत्र में लिखा था कि संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अभ्यास में मैं, भारत का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेरे द्वारा जारी किए गए उद्घोषणा को निरस्त करता हूं।
विज्ञापन
उद्घोषणा पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने शनिवार सुबह 5.47 बजे अधिसूचना जारी की जिसने राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सुविधा प्रदान की।
राष्ट्रपति शासन को रद्द करने के लिए राष्ट्रपति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश की आवश्यकता होती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई थी इसलिए केंद्र सरकार ने अपने कार्य संचालन के नियम 12 को लागू किया।