फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President ramnath kovind says, Rajbhawan have to come out of the colonial mindset

राजभवनों तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाई जानी चाहिए : राष्ट्रपति

Mon, 25 Nov 2019 03:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
President ramnath kovind says, Rajbhawan have to come out of the colonial mindset
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : Twitter

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सुझाव दिया है कि राज भवनों तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाई जानी चाहिए। राजभवन इस प्रकार काम करें कि उनसे संवाद की प्रक्रिया दोतरफा हो और वे राज्य के सभी अंगों का समुचित प्रतिनिधित्व करें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यपाल और उपराज्यपाल के भवनों को राजभवन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गर्वनर का पद आम लोगों के लिए उस उपनिवेशी मानसिकता को इंगित करता है जिसमें पहुंचा ही नहीं जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपालों से लोगों के साथ संपर्क के लिए ध्यान से प्रयास करने का सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें लोगों की इस मानसिकता में बदलाव लाना होगा कि राजभवन लोगों की पहुंच से बाहर हैं। राष्ट्रपति ने यह बात यहां आयोजित गवनर्स और लेफ्टिनेंट गवनर्स के दो दिवसीय 50 वें सम्मेलन के समापन समारोह में रविवार को कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यपाल और उपराज्यपाल केंद्र और राज्यों के मध्य संपर्क के सबसे महत्वपूर्ण लिंक हैं। किसी संघीय शासन व्यवस्था में राज्यपालों का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनकी भूमिका केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की होती है।


उन्होंने कहा कि मंगलवार को राष्ट्र संविधान लागू होने की 70वीं वर्षगांठ मनाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इस संविधान दिवस पर सभी राजभवन संविधान दिवस को प्रभावशाली ढंग से मनाएंगे और मूल कर्तव्यों को लेकर लोगों में जागरूकता का प्रसार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed