फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind addressed an online event, says India is committed to a just, equitable global order

संबोधन: राष्ट्रपति कोविंद बोले- भारत एक न्यायसंगत, समान वैश्विक व्यवस्था के लिए है प्रतिबद्ध

Thu, 23 Sep 2021 02:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Sep 2021 02:28 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में आइसलैंड, गांबिया गणराज्य, स्पेन, ब्रुनेई दारुस्सलाम और श्रीलंका के लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind addressed an online event, says India is committed to a just, equitable global order
President of India Ram Nath Kovind - फोटो : President of India

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भारत की भागीदारी के कारण पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी बनी है। विकासशील देशों के हितों और कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए भारत एक न्यायसंगत और समान वैश्विक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


कोविंद ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में आइसलैंड, गांबिया गणराज्य, स्पेन, ब्रुनेई दारुस्सलाम और श्रीलंका के लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों को उनकी नियुक्ति व भारत में एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी पांच देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और भारत इनके साथ शांति, समृद्धि का एक समन्वित दृष्टिकोण साझा करता है। उन्होंने इस बात को दोहराया कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक निर्णायक वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत के लोगों को अब तक 80 करोड़ से अधिक खुराकें मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed