फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Election: BJP Parliamentary Board meeting soon to discuss the candidate may try to reach the South tribal community Latest News Update

President Election: उम्मीदवार पर चर्चा के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक जल्द, दक्षिण-आदिवासी  समुदाय को साधने की हो सकती है कोशिश

Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
सार

दक्षिण भारत से आने वाले आदिवासी समुदाय के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी दक्षिण भारत के लोगों को विशेष संदेश देना चाहती है। इसे पार्टी की दक्षिण भारत विजय अभियान के एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
President Election: BJP Parliamentary Board meeting soon to discuss the candidate may try to reach the South tribal community Latest News Update
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शीघ्र हो सकती है। प्रधानमंत्री की सहमति मिलने के बाद बोर्ड की बैठक मंगलवार या बुधवार शाम को बुलाई जा सकती है। इसके अगले दिन इस नाम की घोषणा की जा सकती है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए इस नाम पर बीजेडी और वाईएसआरसीपी के नेताओं से बातचीत की जा रही है जिसके लिए पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अधिकृत किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण भारत से आने वाले आदिवासी समुदाय के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी दक्षिण भारत के लोगों को विशेष संदेश देना चाहती है। इसे पार्टी की दक्षिण भारत विजय अभियान के एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर कार्य से एक नई लकीर खींचने की कोशिश करते हैं। किसी आदिवासी समुदाय के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाकर वह इसी तरह की एक नई कोशिश कर सकते हैं। यह उम्मीदवार कोई महिला भी हो सकती है। इसके लिए कुछ नामों पर कयासबाजी भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी दक्षिण में
कर्नाटक को छोड़कर बीजेपी दक्षिण भारत के बड़े राज्यों में अपना पैर पसारने में अब तक असफल रही है। इस बार पार्टी को तेलंगाना से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव और निकाय चुनावों में पार्टी ने इस राज्य में अच्छी सफलता हासिल की थी। माना जा रहा है कि राज्य के मतदाताओं में एक बेहतर संदेश देने के लिए पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (2-3 जुलाई) भी हैदराबाद में रखी है। इसमें तीन जुलाई को प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर कर्नाटक के मैसूरू पैलेस के मैदान में होने को भी इसी दक्षिण भारत अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed