{"_id":"5f7646bf8ebc3e9ba96a6e15","slug":"preparations-begins-for-the-seventh-round-of-military-talks-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन संग सातवें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारियां शुरू: विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन संग सातवें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारियां शुरू: विदेश मंत्रालय
Fri, 02 Oct 2020 02:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
भारत-चीन के बीच सातवें दौर की बैठक शुरू
- फोटो : PTI
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलएसी पर तनाव पूरी तरह खत्म करने और तनातनी वाले इलाकों से सैनिकों की वापसी कराने के लिए चीन के साथ सातवें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश जल्द से जल्द बैठक आयोजित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय का बयान दोनों देशों के बीच हुई अगले दौर की कूटनीतिक वार्ता के ठीक अगले दिन आया है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में करीब पांच महीने से जारी तनाव को खत्म करने के लिए लगातार कूटनीतिक व सैन्य स्तर की बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन