Congress: बजट सत्र में केंद्र को वोटर आईडी कार्ड के मुद्दे पर घेरने की तैयारी, कांग्रेस नेता बनाएंगे रणनीति
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसद में एक ही संख्या वाले दो मतदाता पहचान पत्रों का मुद्दा उठाएगी। पार्टी की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस का संसदीय समूह सोमवार शाम को दिल्ली में बैठक करेगा।
विस्तार
10 मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसद में एक ही संख्या वाले दो मतदाता पहचान पत्रों का मुद्दा उठाएगी। पार्टी की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस का संसदीय रणनीति समूह सोमवार शाम को दिल्ली में बैठक करेगा। इसमें प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। इसे लेकर विपक्षी दलों ने प्रमुख मुद्दों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस जिस मुद्दे को उठाना चाहती है, उसमें एक ही संख्या वाले वोटर आई-कार्ड का मुद्दा शामिल है। कुछ अन्य दलों ने भी इस मुद्दे को उठाने की तैयारी की है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी संसद में पारित होने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने के लिए सभी कदम उठाएगी। भारत का विपक्षी गुट प्रस्तावित कानून की विषय-वस्तु, इरादे और सीमा के खिलाफ है।
जयराम रमेश ने कहा कि विधेयक का संयुक्त रूप से विरोध करने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के दलों के बीच व्यापक परामर्श होगा। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता जल्द ही इस मुद्दे पर पार्टियों के साथ समन्वय करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का मुद्दा उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहे और उन्हें योजनाबद्ध और षडयंत्रपूर्वक अंजाम दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अलावा दोनों सदनों के अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी भी बैठक का हिस्सा होंगे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.