केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रशांत किशोर का पलटवार, कहा- मेरे जैसे साधारण आदमी को कैसे पहचानेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता प्रशांत किशोर कौन हैं? इसको लेकर प्रशांत किशोर ने भी शनिवार को पलटवार करते हुए कहा है कि वह मेरे जैसे साधारण आदमी को कैसे पहचानेंगे?
Prashant Kishor,Political Strategist on Union Min HS Puri asking 'Who is Prashant Kishor?': He is a senior minister,why will he know a ordinary man like me?In Delhi lakhs of ppl like me from UP-Bihar live and struggle,how will such a senior leader like Puri ji know so many ppl? pic.twitter.com/n9TW1WCCvb
— ANI (@ANI) December 28, 2019विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा, 'वह एक वरिष्ठ मंत्री है। आखिर वह मेरे जैसे साधारण आदमी को क्यों जानेंगे? उन्होंने कहा कि दिल्ली में यूपी-बिहार से आए मेरे जैसे लाखों लोग संघर्ष करते है। पुरी जी जैसे वरिष्ठ नेता इतने लोगों को कैसे जानते होंगे?'
गौरतलब हो कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पूरे देश में एक करोड़ आवासीय इकाइयों की मंजूरी मिलने की जानकारी दे रहे थे, इसी दौरान दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ प्रशांत किशोर के जुड़ने से संबंधित एक सवाल पर हरदीप सिंह पुरी ने उल्टा सवाल किया यह कौन हैं? प्रशांत किशोर कहां से आए हैं? बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह वाकई में इनके बारे में कुछ नहीं जानते। दिल्ली के लोग दिल्ली के लिए इस बार वोट करेंगे।