{"_id":"5f421b508ebc3e3d0f45a162","slug":"pranab-mukherjee-no-change-in-former-president-condition-remains-in-deep-coma-and-on-ventilator-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में नहीं आ रहा बदलाव, जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में नहीं आ रहा बदलाव, जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति
Sun, 23 Aug 2020 01:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में रविवार सुबह भी कोई सुधार नहीं आया है। वे गहन कोमा में हैं और उन्हें लगातार जीवनरक्षण प्रणाली पर रखा गया है। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं।
विज्ञापन
There is no change in the condition of former President Pranab Mukherjee this morning. He remains in deep coma and on ventilator support. His vital parameters are stable: Army Hospital (Research and Referral), Delhi Cantonment pic.twitter.com/zLaiOdpEHP
— ANI (@ANI) August 23, 2020
विज्ञापन
शनिवार को अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। वे अचैतन्य अवस्था में हैं और उनका श्वसन संक्रमण का इलाज चल रहा है। उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं। उन्हें लगातार जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pranab Mukherjee: हालत में नहीं हो रहा सुधार, श्वसन संक्रमण का हो रहा है इलाज
इससे पहले शुक्रवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बताया था कि मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति स्थिर बनी हुई है। फेफड़ों के संक्रमण के लिए उनका इलाज किया जा रहा है और अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनके अहम और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं यानी वे हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं।
10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे पूर्व राष्ट्रपति
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त, 2020 को गंभीर स्थिति में 12 बजकर सात मिनट पर दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में की गई चिकित्सीय जांच में सामने आया था कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा सा थक्का है, जिसके लिए उनकी आपातकालीन जीवनरक्षक सर्जरी की गई।