{"_id":"617d315748796468ec291a25","slug":"pramod-sawant-says-had-a-dream-to-become-cm-of-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: चुनाव से पहले प्रमोद सावंत ने पुराने दिनों को किया याद, कहा- देखा था राज्य का सीएम बनने का सपना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: चुनाव से पहले प्रमोद सावंत ने पुराने दिनों को किया याद, कहा- देखा था राज्य का सीएम बनने का सपना
Sat, 30 Oct 2021 05:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Oct 2021 05:19 PM IST
सार
प्रमोद सावंत ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में शामिल होने के चलते कैसे क्लास वन ऑफिसर बनने का अवसर जाने दिया। सावंत ने कहा कि उन्होंने एक बार राज्य का सीएम बनने का सपना देखा था।
विज्ञापन
प्रमोद सावंत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले सीएम प्रमोद सावंत ने अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजनीति में शामिल होने के चलते कैसे उन्होंने क्लास वन ऑफिसर बनने का अवसर जाने दिया। सावंत ने कहा कि उन्होंने एक बार राज्य का सीएम बनने का सपना देखा था। बता दें कि भाजपा के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 19 मार्च 2019 को प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
देखा था राज्य का सीएम बनने का सपना
पोंडा तालुका में युवाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि मैंने जीवीएम हायर सेकेंडरी से 12वीं पास की है। सीएम ने कहा कि मैंने राजपत्रित अधिकारी के पद को छोड़ दिया ताकि मैं राजनीति में प्रवेश कर सकूं। सावंत ने कहा कि उन्होंने उस अवसर को सिर्फ इसलिए नहीं जाने दिया क्योंकि उनके सपने में यह आया था कि वह एक दिन विधायक या सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य का सीएम बनने का सपना था।
विज्ञापन
गोवा सरकार की आलोचना पर कहा- इससे चिंतित नहीं
गोवा सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा आप अक्सर गोवा सरकार की आलोचना करते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं। लेकिन मुझे चिंता है कि आप नहीं जानते कि आप किस वेबसाइट पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी पा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से गोवा ऑनलाइन पोर्टल में 'अपनी योजना को जानें' अनुभाग के माध्यम से जाने की अपील की। हाल ही में गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने गोवा में सावंत की निगरानी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन