फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pramod Sawant resigns as Goa chief minister, asked to continue as caretaker CM

गोवा: सीएम प्रमोद सावंत का इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए गए, नेता चुने जाने पर पेश करेंगे नई सरकार का दावा 

Sat, 12 Mar 2022 01:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

दो दिन पहले आए 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस तरह वह राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। 
 

विज्ञापन
Pramod Sawant resigns as Goa chief minister, asked to continue as caretaker CM
गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने शनिवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले आए 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस तरह वह राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शनिवार दोपहर को सीएम सावंत ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में सावंत ने कहा कि उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सीएम के रूप में कार्य करते रहने को कहा गया है। सावंत ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम का नियुक्ति पत्र सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कब पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा?
सावंत ने कहा कि नई सरकार के गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी ने अभी तारीख तय नहीं की है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक गोवा व तीन अन्य राज्यों में जाएंगे। इन चारों राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है। पर्यवेक्षकों के आने के बाद शपथ की तारीखें घोषित की जाएंगी। 

उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक कब पणजी आएंगे? उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने का दावा पेश करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी, इसके साथ ही नई विधानसभा के गठन का सिलसिला शुरू हो गया है। गोवा में बहुमत के लिए भाजपा को मात्र एक विधायक के समर्थन की जरूरत है। वह यह सहयोगी दल या अन्य विधायकों की मदद से पा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed