फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javadekar says spreading rumors not part of press freedom

अफवाहें फैलाना प्रेस की आजादी का हिस्सा नहीं : प्रकाश जावड़ेकर 

Mon, 08 Feb 2021 05:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Feb 2021 05:39 AM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar says spreading rumors not part of press freedom
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि अफवाह फैलाना प्रेस स्वतंत्रता नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की कुछ जगहों पर गलत रिपोर्टिंग का उदाहरण देते हुए कहा, मीडिया की आजादी जरूरी है लेकिन इसके लिए मीडिया को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी होगी। 

विज्ञापन


जावड़ेकर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सूचना प्रसारण मंत्री के तौर पर मैं हमेशा मीडिया की स्वतंत्रता के पक्ष में रहा हूं। मीडिया सदैव स्वतंत्र और मुक्त रही भी है। लेकिन जरूरी है कि मीडिया भी अपनी जिम्मेदारी को समझे। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


जिसमें एक रिपोर्टर ने ट्वीट किया था कि ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गए किसान की मौत पुलिस की गोली से हुई, जबकि सच कुछ और था। जावड़ेकर ने कहा, इस तरह की गतिविधियां ही देश की शांती को प्रभावित करती है। अफवाह फैलाना किसी हाल में प्रेस की स्वतंत्रता का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया को सभी तथ्यों व टिप्पणियों को जांचने की सलाह दी। इसी तरह टूल किट मामले में मंत्री ने कहा, हमें पूरी योजना का पता चल चुका है। ये संगठन भारत का नाम खराब करने की साजिश कर रहे थे। इनका पूरा डाटा सरकार को मिल चुका है। जावड़ेकर ने कहा, भारत एक सशक्त राष्ट्र है और इस तरह की साजिश से उसका बाल भी बांका नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed