फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics started in the matter of not giving space to Marathi couple in Mulund, Sanjay Raut says this

मुलुंड वायरल वीडियो: मराठी दंपती को दफ्तर के लिए जगह नहीं देने के मामले में राजनीति शुरू, संजय राउत ये बोले

Thu, 28 Sep 2023 06:09 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Sep 2023 06:09 PM IST
सार

संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि, एक मराठी आदमी को घर देने से मना करने वालों में यह घमंड कहां से आया? संजय राउत ने कहा, यह सिर्फ मुलुंड में किसी मराठी व्यक्ति को जगह न देने का मामला नहीं है। एकनाथ शिंदे को इस मसले पर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
Politics started in the matter of not giving space to Marathi couple in Mulund, Sanjay Raut says this
संजय राउत और एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के मुलुंड इलाके में मराठी भाषियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने की बात सामने आई है। मुलुंड (मुलुंड पश्चिम) में एक व्यक्ति ने कहा कि वे एक मराठी व्यक्ति को घर नहीं देंगे। अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई हे। तृप्ती देवरूखकर नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि जब वह मुलुंड पश्चिम में ऑफिस के लिए घर देखने गए तो उन्हें यह कहकर घर देने से मना कर दिया गया कि वे मराठी हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने  उनका हाथ पकड़ा और उनके पति को धक्का दिया। मुलुंड में हुई घटना के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। वाद-विवाद में अब शिवसेना उद्धव गुट के  सांसद संजय राउत भी कूद पड़े हैं।

विज्ञापन


संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि, एक मराठी आदमी को घर देने से मना करने वालों में यह घमंड कहां से आया? संजय राउत ने कहा, यह सिर्फ मुलुंड में किसी मराठी व्यक्ति को जगह न देने का मामला नहीं है। एकनाथ शिंदे को इस मसले पर जवाब देना चाहिए। मराठी लोगों का अपमान करने की ये साजिश कामयाब नहीं होगी। संजय राउत ने कहा, "जो लोग कहते हैं कि हमारी शिवसेना असली है, वे बेनकाब हो गए हैं.' तृप्ति देवरुखकर के आंसू बेकार नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


महिला ने लगाए ये थे आरोप
तृप्ती देवरूखकर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि मुलुंड इलाके में मराठी भाषियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया गया और जवाब मांगने पर उनकी पिटाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि, जब वह मुलुंड पश्चिम इलाके में शिव सदन बिल्डिंग में किराए के लिए ऑफिस की जगह तलाशने गईं तो मालिक ने उन्हें यह कहते हुए धक्का दे दिया कि हम मराठी लोगों को ऑफिस नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरोपी शख्स ने मांगी माफी
उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुलुंड में नाराज मनसे कार्यकर्ता इस मामले में आरोपी शख्स से जवाब मांगने पहुंच गए। शख्स की उम्र को देखते हुए उसे समझाया गया और माफी मांगने को कहा गया। इस घटकाक्रम का वीडियो भी जारी किया गया। वीडियो में शख्स कहता नजर आ रहा है कि मुझसे गलती हो गई, मैं मराठी मानुष से माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed