फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politics of farmers is not their right, the battle of justice

भाजपा सरकार किसान विरोधी, चाहते हैं 'किसान मुक्त भारत' : कांग्रेस

Tue, 20 Jun 2017 06:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jun 2017 06:05 AM IST
विज्ञापन
politics of farmers is not their right, the battle of justice
कांग्रेस का कहना है कि मंदसौर समेत देश भर के किसानों को लेकर सत्याग्रह और आंदोलन राजनीति नहीं बल्कि किसानों को उनका हक दिलाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना है। कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि केंद्र और अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें किसान विरोधी हैं। ये किसान मुक्त भारत चाहते हैं। 
विज्ञापन


किसान आंदोलन के दौरान विदेश चले जाने पर सिंधिया ने बताया कि वे बेटे के इलाज के सिलसिले में डेढ़ दिन के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि मंदसौर मुद्दे को राहुल गांधी ने ही उठाया और खुद भी वहां गए। राहुल विदेश से लौटकर फिर आंदोलन में शामिल होंगे। सिंधिया ने कहा कि बीते तीन साल से कृषि क्षेत्र की पूरी अनदेखी हुई है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी मार पड़ी है नोटबंदी की। नोटबंदी का असर अब छह महीने के बाद दिख रहा है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर समर्थन मूल्य देने, किसानों की आय दुगनी करने की बात कहने वाली सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदसौर घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि अभी सात गंभीर रूप से घायल लोग इंदौर में इलाज करा रहे हैं। सरकार के प्रतिनिधि कहते हैं कि जो किसान मर रहे हैं वो सब्सिडी चाहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के सीएम कहते हैं यहां कर्ज माफी मुद्दा नहीं है। जबकि बीते दस दिनों 13 किसानों ने आत्महत्या की है। जिसमें चार किसान मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed