{"_id":"56f70a054f1c1b7d30f150a8","slug":"police-to-quiz-kartik-in-asaram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम केस: कार्तिक को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम केस: कार्तिक को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 03:45 AM IST
सार
- अहमदाबाद गई पुलिस को वहां से अहम सुराग हाथ लगे
- कुल पांच लोगों का अखिल की हत्या में हाथ है
विज्ञापन
आसाराम (फाइल फोटो)
विस्तार
आसाराम प्रकरण में अहमदाबाद गई पुलिस को वहां से अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही रहस्य से पर्दा उठेगा। अभी इस प्रकरण में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। जिसमें हत्या की पटकथा लिखने, फाइनेंस करने और बाकी सारी व्यवस्था करने वालों के नाम सामने आ गए हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन किसने, कब, कहां क्या सहयोग कार्तिक को किया था, वो सबकुछ खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन
अहमदाबाद से कार्तिक से पूछताछ करने के बाद लौटी पुलिस की मानें तो अभी शाहजहांपुर पुलिस ने कार्तिक को रिमांड पर लिया है। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। रिमांड में की जाने वाली पूछताछ के बाद अखिल की हत्या की पूरी कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन
अभी सिर्फ इतना ही पता चला है कि एक आरोपी जो कि गाजियाबाद में रहता है, उसी ने कार्तिक के शहर में ठहरने आदि की व्यवस्था की थी। ठहरने के दौरान ही कार्तिक ने अखिल की रेकी की थी और मौका पाते ही 11 जनवरी 2015 को उसकी हत्या कर दी थी। कुल पांच लोगों का अखिल की हत्या में हाथ है।
विज्ञापन
सभी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इसमें दो गुजरात, दो मध्यप्रदेश और एक गाजियाबाद का है। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि कार्तिक को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे सारा मामला सामने आएगा।