{"_id":"63685cddd58bff655074c5e5","slug":"police-suspects-murder-in-death-of-former-ib-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Retired IB officer: पूर्व आईबी अधिकारी की मौत में पुलिस को हत्या का शक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Retired IB officer: पूर्व आईबी अधिकारी की मौत में पुलिस को हत्या का शक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Mon, 07 Nov 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मैसूरु।
एजेंसी, मैसूरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:48 AM IST
सार
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सोची-समझी हरकत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी की मौत की जांच में रविवार को तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में हत्या का संदेह जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 83 वर्षीय आरएस कुलकर्णी की मौत में हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को मैसूर विश्वविद्यालय के पास गंगोत्री परिसर में कुलकर्णी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सोची-समझी हरकत है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुलकर्णी सड़क के किनारे खड़े हैं। तभी एक बिना नंबर प्लेट वाली कार आई और पीछे से टक्कर मारकर भाग गई।
विज्ञापन