{"_id":"5c0f64dbbdec221c9029c4a4","slug":"police-informed-supreme-court-that-there-is-connection-between-lankesh-and-kalburgi-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने उच्चतम न्यायालय से कहा- गौरी लंकेश और कलबुर्गी हत्या के बीच है संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस ने उच्चतम न्यायालय से कहा- गौरी लंकेश और कलबुर्गी हत्या के बीच है संबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि पत्रकार गौरी लंकेश और तर्कवादी एमएम कलबुर्गी की हत्या के मामलों के बीच कुछ तो संबंध प्रतीत होता है।
विज्ञापन
राज्य की पुलिस ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि कलबुर्गी की हत्या मामले में वह तीन महीने के भीतर आरोप पत्र पेश करेगी।
न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ वर्ष 2015 में धारवाड़ में हुई तर्कवादी एवं विद्वान कलबुर्गी की हत्या से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले 26 नवंबर को शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार की खिंचाई की थी और कहा था कि वह जांच में कुछ नहीं, बस, दिखावा कर रही है। साथ ही न्यायालय ने संकेत दिया था कि वह मामले को बंबई उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर सकती है।
विज्ञापन