{"_id":"5ffcc2d338eae650d25e8251","slug":"police-arrested-seven-people-for-gang-rape-in-nashik-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नासिक में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नासिक में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार
Tue, 12 Jan 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
महाराष्ट्र के नासिक में 13 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के माता पिता जब शनिवार को अपने काम से घर लौटे तो बेटी वहां नहीं थी। तलाश की तो पता चला कि बेटी घर के पास एक इमारत की छत पर रो रही थी। बेटी ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में अपने मां बाप को बताया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 19-29 साल की उम्र के पांच पुरुषों और उनकी मदद करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ पोक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन