{"_id":"60d722418ebc3e2d587110b7","slug":"pm-narndra-modi-reviews-vaccination-programme-meeting-vk-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : देश में टीकाकरण की गति से पीएम मोदी संतुष्ट, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : देश में टीकाकरण की गति से पीएम मोदी संतुष्ट, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Sat, 26 Jun 2021 06:19 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:19 PM IST
सार
टीकाकरण समीक्षा बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी मौजूद थे। इनके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना टीकाकरण की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा डॉक्टर वीके पॉल मौजूद थे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार देश में छह दिन में कुल 3.77 करोड़ टीके लगाए गए जो कि मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।
विज्ञापन
पीएमओ ने बताया कि इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि देश के 128 जिलों ने 45+ आबादी के 50 फीसदी से अधिक का टीकाकरण कर दिया है जबकि 16 जिलों ने 45+ आबादी के 90 फीसदी से अधिक का टीकाकरण किया है। प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह टीकाकरण की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और जोर देकर कहा कि इस गति को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान अधिकारियों ने पीएम को बताया कि वे टीकाकरण के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। पीएम ने ऐसे प्रयासों में गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस बैठक में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से निपटने के लिए किए गए उपायों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन उत्पादन पर भी चर्चा की गई। इस दौरािन पीएम मोदी ने कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी देशों की मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीएम मोदी ने दिसंबर तक पूरे देश का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले आए और इसी दौरान 1183 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।
Delhi: PM Narendra Modi holds a meeting on the progress of #COVID19 vaccination drive, via video conferencing. pic.twitter.com/lSCIyRZN93
— ANI (@ANI) June 26, 2021