फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will inaugurate Maitri Setu between India and Bangladesh on March 9

मैत्री सेतु : भारत-बांग्लादेश के बीच बने पुल का पीएम नौ मार्च को करेंगे लोकार्पण, दक्षिण त्रिपुरा से चटगांव जाना होगा आसान

Sun, 07 Mar 2021 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugurate Maitri Setu between India and Bangladesh on March 9
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मैत्री सेतु' का लोकार्पण करेंगे। यह भारत व बांग्लादेश के बीच बना पुल है। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी त्रिपुरा की कई आधारभूत क्षेत्र की परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। पीएमओ ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

फेनी नदी पर बना मैत्री सेतु दक्षिण त्रिपुरा को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ेगा। 1.9 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था। इसका निर्माण दो साल में होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसमें विलंब हुआ। इसके जरिए बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह जाना सुगम होगा। 
विज्ञापन

 

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नौ मार्च को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। पुल ‘मैत्री सेतु’ फेनी नदी पर बनाया गया है। यह नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहती है। पीएमओ ने कहा कि ‘मैत्री सेतु’ भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड द्वारा 133 करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर किया गया। 1.9 किलोमीटर लंबा यह पुल भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है।


बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सबरूम में एकीकृत जांच चौकी स्थापित करने के लिए आधारशिला भी रखेंगे। वह अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed