फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi today us visit news update apple ceo: unga meeting 2021 president joe biden meeting, quad summit

PM Modi US Visit: अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, खुद ट्वीट कर दी कार्यक्रम की जानकारी

Wed, 22 Sep 2021 11:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Sep 2021 11:24 AM IST
सार

अपने अमेरिकी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात  करेंगे। इसके अलावा 23 सितंबर को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात करेंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेंगे।

विज्ञापन
pm narendra modi today us visit news update apple ceo: unga meeting 2021 president joe biden meeting, quad summit
पीएम मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को पांच दिनी अमेरिकी यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वह इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने के साथ-साथ अन्य देश के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं अमेरिका के लिए प्रस्थान करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22-25 सितंबर के बीच अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान, मैं राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करूंगा और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैं राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के पीएम योशीहिदे सुगा के साथ पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट में भाग लूंगा। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के आधार पर भविष्य की व्यस्तताओं के लिए प्राथमिकताओं की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

 
ये हैं पीएम मोदी के कार्यक्रम
पीएम मोदी 22 सितंबर को देर रात वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और अगली सुबह वह अमेरिका के शीर्ष सीईओ से मुलाकात करेंगे। एपल प्रमुख टिम कुक के साथ एक बैठक भी कार्ड पर है। हालांकि, अधिकारियों ने बैठक के विवरण की पुष्टि नहीं की और समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कार्यक्रम अभी भी तैयार ही किया जा रहा है। अमेरिका के शीर्ष व्यवसायियों के साथ बैक-टू-बैक बैठकों के बाद 23 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी 24 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडन से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पहली प्रत्यक्ष द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। पीएम मोदी के दौरे के दौरान डिनर का भी आयोजन किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा भी पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के साथ मेल खा रही है और दोनों के मिलने की संभावना है। 24 सितंबर की शाम को, पीएम मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे, जहां अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे।

ताकत से ताकत की ओर जाने का अवसर होगा: बाइडन
वहीं पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ यह पहली इन-पर्सन मीटिंग होगी। भारत के साथ हमारी वैश्विक साझेदारी के दृष्टिकोण से स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक संबंध को बनाए रखने के लिए एक साथ काम करके यह वास्तव में ताकत से ताकत की ओर जाने का अवसर होगा।

बाइडन प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा कि पीएम मोदी और जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद के खतरे और अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा कि हम आतंकवाद जैसे दुश्मन से लड़ने के लिए एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। आगे कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध सिर्फ सरकार से सरकार के रिश्ते से ज्यादा गहरे हैं, यह वास्तव में दो लोगों के बीच का रिश्ता है।


मोदी, बाइडन की द्विपक्षीय बैठक से भारत-अमेरिका संबंध में मजबूती आएगी : व्हाइट हाउस
वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच 24 सितंबर को होने वाली पहली द्विपक्षीय बैठक से दोनों देशों के बीच संबंध को और मजबूती मिलेगी और क्वाड समूह को नयी गति देने में मदद मिलेगी। 

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, ‘बैठक के दौरान दोनों नेता अपने लोगों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसने सात दशकों से अधिक समय तक अमेरिका और भारत के बीच विशेष बंधन को मजबूती दी है।’ अधिकारी ने बताया कि बाइडन-हैरिस प्रशासन ने स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत को बनाए रखने में मिलकर काम करने, कोविड-19 महामारी को समाप्त करने के लिए प्रयासों का नेतृत्व करके और जलवायु संकट को दूर करने के लिए ठोस कार्रवाई करके भारत के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाया है।

इस दौरान कुछ नई घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं: ध्रुव जयशंकर

पीएम मोदी के दौरे को लेकर ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, अमेरिका के कार्यकारी निदेशक ध्रुव जयशंकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि महामारी के बाद पीएम मोदी अपनी दूसरी विदेश यात्रा करेंगे। चुनाव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी। अपने शेड्यूल में क्वाड समिट के लिए समय निकाल रहे सभी चार नेता बढ़ते गठबंधन के महत्व को दर्शाते हैं।

ध्रुव जयशंकर ने कहा कि 'इस दौरान हमें कुछ नई घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं। बैठक में जलवायु परिवर्तन और द्विपक्षीय बैठकों पर चर्चा होगी। यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए एक घरेलू स्तर पर भी प्राथमिकता भी रही है।

ध्रुव ने बताया कि क्वाड सम्मेलन में शामिल होने से पहले चारों नेताओं ने तीन कार्य समूह बनाने का फैसला किया था- एक महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर, एक वैक्सीन और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य पर और एक जलवायु परिवर्तन पर। उस वक्त प्रमुख घोषणा वैक्सीन पहल के निर्माण को लेकर की गई थी। इस बैठक में इसके कार्यान्वयन की प्रगति पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed