फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi speaks to UK PM Boris Johnson

India UK relations: पीएम मोदी की ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से बातचीत, इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा 

Mon, 11 Oct 2021 04:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 11 Oct 2021 04:33 PM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-यूके एजेंडा 2030 की प्रगति की समीक्षा की, जलवायु परिवर्तन सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।  

विज्ञापन
PM Narendra Modi speaks to UK PM Boris Johnson
Narendra Modi —Boris Johnson (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत की कोरोना वैक्सीन को मान्यता देने और अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी जानकारी 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- हमने भारत-यूके एजेंडा 2030 की प्रगति की समीक्षा की, जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई और ग्लासगो में होने वाले कॉप-26 (COP-26) को लेकर भी बात हुई। इसके अलावा हमने अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए। 

विज्ञापन
 

वैक्सीन को मान्यता देने के फैसले का स्वागत
बातचीत के दौरान ब्रिटेन द्वारा भारतीय वैक्सीन को मान्यता देने के फैसले का दोनों पक्षों ने स्वागत किया। ब्रिटेन की यात्रा करने वाले कोविशील्ड टीका ले चुके भारतीयों को अब 10 दिन के लिए क्वारंटीन नहीं होना होगा। 

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉनसन और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ साझा लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सावधानीपूर्वक शुरू करने के महत्व पर चर्चा की। प्रवक्ता ने कहा कि वे इस बात से सहमत थे कि ब्रिटेन द्वारा भारतीय वैक्सीन प्रमाणन को मान्यता देना एक स्वागत योग्य कदम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed