{"_id":"61640d6f8ebc3e62c66a05d7","slug":"pm-narendra-modi-speaks-to-uk-pm-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"India UK relations: पीएम मोदी की ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से बातचीत, इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India UK relations: पीएम मोदी की ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से बातचीत, इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा
Mon, 11 Oct 2021 04:33 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:33 PM IST
सार
पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-यूके एजेंडा 2030 की प्रगति की समीक्षा की, जलवायु परिवर्तन सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Narendra Modi —Boris Johnson (file photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत की कोरोना वैक्सीन को मान्यता देने और अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- हमने भारत-यूके एजेंडा 2030 की प्रगति की समीक्षा की, जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई और ग्लासगो में होने वाले कॉप-26 (COP-26) को लेकर भी बात हुई। इसके अलावा हमने अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
Was a pleasure to speak to Prime Minister @BorisJohnson. We reviewed progress on the India-UK Agenda 2030, exchanged views on climate action in the context of the forthcoming COP-26 in Glasgow, and shared our assessments on regional issues including Afghanistan.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2021
वैक्सीन को मान्यता देने के फैसले का स्वागत
बातचीत के दौरान ब्रिटेन द्वारा भारतीय वैक्सीन को मान्यता देने के फैसले का दोनों पक्षों ने स्वागत किया। ब्रिटेन की यात्रा करने वाले कोविशील्ड टीका ले चुके भारतीयों को अब 10 दिन के लिए क्वारंटीन नहीं होना होगा।
डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉनसन और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ साझा लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सावधानीपूर्वक शुरू करने के महत्व पर चर्चा की। प्रवक्ता ने कहा कि वे इस बात से सहमत थे कि ब्रिटेन द्वारा भारतीय वैक्सीन प्रमाणन को मान्यता देना एक स्वागत योग्य कदम है।