{"_id":"5acebf7b4f1c1b5e3e8b4a5d","slug":"pm-narendra-modi-says-to-bjp-mla-and-mp-that-you-should-direct-conservation-with-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का सांसदों-विधायकों को मंत्र, दलितों से सीधे करें संवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी का सांसदों-विधायकों को मंत्र, दलितों से सीधे करें संवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोन के जरिये कुछ राज्यों के सांसदों और विधायकों से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें दलितों-किसानों के बीच पैठ बनाने के लिए उनसे सीधे बात करने का मंत्र दिया। आंबेडकर दिवस से शुरू हो रहे ग्राम सुराज अभियान के तहत पीएम ने विधायकों-सांसदों से लोगों के बीच कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी रवैये की जानकारी देने का आह्वान किया। इस कड़ी में पीएम 22 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूरे देश के सांसदों-विधायकों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों-विधायकों से बातचीत की। इसी हफ्ते दोनों राज्यों का दौरा करने जा रहे मोदी ने उनसे दलित बस्तियों में रात बिताने, किसानों से लगातार संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री महेश गागड़ा से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना राशि देने के लिए कदम उठा रही है। पीएम आगे से ऐसे ही विधायकों और सांसदों से केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन