फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi greetings to people across India on the various festivals

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न उत्सवों के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Tue, 14 Apr 2020 08:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 Apr 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi greetings to people across India on the various festivals
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में मनाए जा रहे विभिन्न उत्सवों के अवसर पर देशवासियों को मंगलवार को शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि देश को कोविड-19 संक्रमण से मिलकर लड़ने के लिए भविष्य में और ताकत मिले।

देशभर में सोमवार और मंगलवार को विभिन्न उत्सव मनाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर उत्सवों का संबंध फसल की कटाई से है।
 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मेादी ने ट्वीट किया, 'विभिन्न उत्सव मना रहे भारतवासियों को शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि ये उत्सव भारत में भाईचारे की भावना को गहरा करें।' उन्होंने उम्मीद जताई कि ये उत्सव खुशियां एवं अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'ईश्वर करे कि हमें कोविड-19 महामारी से मिलकर लड़ने के लिए भविष्य में और ताकत मिले।'

 


इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दी थीं। पीएम मोदी ने कहा, बैसाखी के पावन अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नई उमंगों से जुड़ा यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed