फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm Narendra modi foreign visit ghan trinidad and tobago brazil namibia mea

MEA: BRICS में शामिल होंगे पीएम मोदी, 27 साल बाद किसी भारतीय PM का होगा पहला घाना और नामीबिया दौरा

Mon, 30 Jun 2025 05:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

MEA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, ब्राजील, अर्जेंटीना और नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। उनके इस दौरे में आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी, टीका विकास, और डिजिटल ढांचे पर फोकस रहेगा। दो दशक से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नामीबिया और घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
pm Narendra modi foreign visit ghan trinidad and tobago brazil namibia mea
सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि कुमार - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई/एक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करने वाले हैं। सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री 2 से 3 जुलाई को घाना का दौरा करेंगे। यह यात्रा 30 साल बाद हो रही है। राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने हाल ही में भारी जीत के बाद पदभार संभाला है। भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। दशकों से कई क्षेत्रों में हमारे संबंध विकसित हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा,दोनों देश अपने आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। आर्थिक मुद्दे वार्ता का मुख्य विषय होंगे। भारत और घाना के बीच करीब 3 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है, जिसमें सोने के आयात का बड़ा योगदान है। इस दौरे के दौरान कृषि, पश्चिम अफ्रीका में टीका विकास केंद्र, रक्षा सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज और डिजिटल सार्वजनिक ढांचे पर फोकस किया जाएगा। कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हूल दिवस: PM मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को दी श्रद्धांजलि,  कहा- उनकी शौर्यगाथा हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा
विज्ञापन
विज्ञापन


27 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नामीबिया दौरा
रवि ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को नामीबिया का दौरा करेंगे। यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 27 साल बाद हो रही है। भारत और नामीबिया के बीच लगभग 600 मिलियन डॉलर का व्यापार है, जो थोड़ा बहुत भारत के पक्ष में ही है। निवेश 800 मिलियन डॉलर के करीब हैं। भारत ने नामीबिया से कुछ चीतों को लाकर कुनो नेशनल पार्क में उनकी आबादी बढ़ाई है। यह परियोजना विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, रक्षा सहयोग और नामीबिया के कर्मचारियों के रक्षा प्रशिक्षण में बहुत सफल रही है। हमने सूचना तकनीकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किया है। दोनों देशों के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरऑपरेबिलिटी टेक्नोलॉजी के समझौते हुए हैं। नामीबिया प्राकृतिक संसाधनों और खनिजों में समृद्ध देश है। इसमें यूनियनम, तांबा, कोबाल्ट, दुर्लभ पृथ्वी के तत्व, लिथियम और ग्रेफाइट बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं। नामीबिया ने नए तेल क्षेत्रों की भी खोज की है। 


ये भी पढ़ें: India-US: 9 जुलाई तक किस प्रारूप में हो सकता है व्यापार समझौता, किन क्षेत्रों में डील की संभावना, दिक्कत कहां?

ब्राजील में शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
उन्होंने बताया, 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6 और 7 जुलाई को ब्राजील में हो रहा है। इस सम्मेलन का विषय 'समावेशी और सतत शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना' है । भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा। 

1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला त्रिनिदाद और टोबैगो 
वहीं, दक्षिण मामलों की सचिव निना मल्होत्रा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी 3 से 4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो का औपचारिक दौरा करेंगे, जो प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के निमंत्रण पर होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो का पहला दौरा होगा और 1999 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि इस साल त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आने के 180 साल पूरे हो रहे हैं। मुझे बताया गया है कि इस समय देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों भारतीय मूल की हैं। दोनों महिलाएं हैं, दोनों वकील हैं, और दोनों को अपनी भारतीय जड़ों और विरासत पर गर्व है। वे खुद को भारत की बेटी कहती हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed