फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will visit Thailand and Sri Lanka will attend BIMSTEC summit in Bangkok Know all about it

PM Modi: थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे पीएम मोदी; बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Fri, 28 Mar 2025 10:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Mar 2025 10:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे का नया कार्यक्रम सामने आ गया है। इसके तहत पीएम मोदी 3 से 6 अप्रैल तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will visit Thailand and Sri Lanka will attend BIMSTEC summit in Bangkok Know all about it
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे। इसे लेकर आधिकारिक एलान कर दिया गया है। पीएम मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके लिए पीएम मोदी 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष थाईलैंड करेगा। यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी। इसके बाद पीएम मोदी कोलंबो रवाना होंगे। प्रधानमंत्री श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल 2025 तक वे श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कर्नाटक में दूध की कीमतों में चार रुपये/लीटर की बढ़ोतरी पर बवाल; भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा
विज्ञापन


2015 के बाद से मोदी की द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा
2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था। यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब भारत और श्रींलका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा गरम है। इस कारण से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कई बार विदेश मत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मुद्दे के स्थायी हल निकालने के लिए काम करने को कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'बड़े-बड़े कीड़े, छिपकलियां और...', CM रेवंत रेड्डी ने सुनाई जेल में बिताए 16 दिनों की आपबीती

इस साल करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया
इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया था कि उन्होंने 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस साल अब तक करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed