{"_id":"59145f964f1c1ba74a850e9f","slug":"pm-modi-will-give-bpo-centre-to-varanasi-thousands-of-youth-to-get-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी वाराणसी को देंगे तोहफा, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी वाराणसी को देंगे तोहफा, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Fri, 12 May 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से सांसद बनने के तीन साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को एक और बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस योजना से न केवल बनारस बल्कि पूरे पूर्वांचल के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी जल्द ही वाराणसी में एक हजार सीटों वाले बीपीओ सेंटर की शुरुआत करेंगे। यह बीपीओ सेंटर तीन शिफ्ट में काम करेगा। प्रधानमंत्री कब इस योजना की शुरुआत करेंगे यह अभी तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही वे इसकी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
सूचना प्रद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक केंद्र सरकार भारत में बीपीओ प्रमोशन स्कीम के तहत 493 करोड़ रुपये पूरे देश में निवेश करेगी। इसके जरिये देशभर में कुल 48300 सीटों वाले बीपीओ केंद्र बनाए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि सभी राज्यों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं।
विज्ञापन
बनारस के बाद यह बीपीओ केंद्र महाराष्ट्र के नासिक में खोला जाएगा। सरकार के इस प्रयास से तीसरे और चौथे श्रेणी के शहरों में एक लाख 44 हजार 900 लोगों को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। इससे पहले गुरुवार को कानून और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार की राजधानी पटना में बीपीओ सेंटर को लांच किया था।
दूर संचार मंत्रालय ने बिहार को कुल चार हजार 600 सीटें आवंटित की हैं। प्रसाद ने कहा था कि इस पूरी योजना के लागू हो जाने के बाद छोटे शहरों में एक लाख 60 हजार नौकरियां पैदा होंगी।
इस योजना में स्थानीय उद्यमी को पांच प्रतिशत, महिलाओं को रोजगार देने पर पांच प्रतिशत और दिव्यांगों को नौकरी देने पर दो प्रतिशत इन्सेंटिव दिया जाएगा। सरकार ने अपने बीपीओ कार्यक्रम के लिए टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज के साथ गठबंधन किया है। 1460 सीटें नार्थ ईस्ट के राज्यों के लिए आवंटित की गई हैं।