{"_id":"5f8b5bcf8ebc3e9bb92598fb","slug":"pm-modi-will-address-the-grand-challenges-annual-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंड चैलेंजेस वार्षिक बैठक समारोह को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ग्रैंड चैलेंजेस वार्षिक बैठक समारोह को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ग्रैंड चैलेंजेस वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण देंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि पिछले 15 वर्षों से ग्रैंड चैलेंज की वार्षिक बैठक ने स्वास्थ्य और विकास में सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय नवाचार सहयोग को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि इस साल 19 से 21 अक्तूबर तक ग्रैंड चैलेंजेस वार्षिक बैठक होगी, जिसमें नीति निर्माताओं और विज्ञान के नेताओं को एक साथ लाया जाएगा।
दुनिया भर के प्रख्यात वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वार्षिक बैठक में शामिल होंगे, जो महामारी के बाद की दुनिया में सतत विकास लक्ष्यों में प्रगति को गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन