फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Voting Appeal Assembly Election Polling in Assam Kerala and Puducherry PM Urges Youth for record vote

PM Modi Voting Appeal: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान, पीएम मोदी युवाओं से बोले- रिकॉर्ड संख्या में डालें वोट

Thu, 09 Apr 2026 07:30 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 09 Apr 2026 07:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 के विधानसभा चुनावों में लोगों से बड़े पैमाने पर मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने केरल, पुदुचेरी और असम के मतदाताओं से चुनाव में रिकॉर्ड भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं के बड़ी संख्या में वोट डालने से इन राज्यों में लोकतांत्रिक ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन
PM Modi Voting Appeal Assembly Election Polling in Assam Kerala and Puducherry PM Urges Youth for record vote
पीएम मोदी ने रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज तीन राज्यों- असम, पुदुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों प्रदेशों के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आकर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्ड मतदान की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वोट डालना नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए। यह प्रक्रिया राज्य के भविष्य को आकार देने में सहायक होगी। प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल और पुदुचेरी की जनता से रिकॉर्ड भागीदारी की अपील
पीएम मोदी ने केरल, पुदुचेरी और असम की जनता से अलग-अलग एक्स पोस्ट में अपील की। 2026 के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में अपने वोट डालने का अनुरोध किया।


ये भी पढ़ें- Assembly Election Live: केरल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, चार मई को आएंगे नतीजे

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,पुदुचेरी के प्रत्येक मतदाता से रिकॉर्ड संख्या में इस चुनाव में भाग लेने की अपील है। उन्होंने कहा कि पुदुचेरी के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी ने असम के लोगों को भी लोकतांत्रिक कर्तव्यों की याद दिलाई
मतदान शुरू होने के बाद पीएम मोदी ने असम के लोगों से भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा, राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक चुनाव में भाग लें। यह चुनाव लोकतंत्र और सार्वजनिक कर्तव्य का उत्सव बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed